परिवहन विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता:कर्मचारी बोले RTO ARTO आजमगढ़ मंडल में करा रहे हैं डग्गामारी दो संदिग्ध हिरासत में

परिवहन विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता दो संदिग्ध हिरासत में, कर्मचारी बोले RTO ARTO आजमगढ़ मंडल में करा रहे हैं डग्गामारीआजमगढ़ जिले में परिवहन विभाग के कर्मचारियों के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस चौकी रोडवेज के सामने बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिवहन विभाग के कर्मचारियों से बात की। इसके बाद परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज के पास लगातार प्राइवेट वाहन स्वामियों और उनके लोगों द्वारा डग्गामारी की जा रही है। जिससे लगातार परिवहन विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि आरटीओ और एआरटीओ आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़ मऊ बलिया दोहरीघाट में डग्गामारो को पोषित करने का काम कर रहे हैं। बलिया से आ रही बस के ड्राइवर कंडक्टर के साथ अभद्रता पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बलिया डिपो में चालक पद पर कार्यरत गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि बलिया डिपो के वाहन संख्या यूपी78 केएन 1685 बलिया से दिल्ली के लिए जा रही थी। आजमगढ़ बस अडे पर जब मेरे द्वारा सवारी बैठायी जा रही थी। तभी स्टेशन पर 8 से 10 लड़के प्राईवेट वाहन के लिए बस से सवारी उतार कर गाली गलौज करने लगे। और सवारी से कम किराया बता कर एसी बस में सफर करने के लिए बावाल करने लगे। जिस पर हम लोगो के द्वारा मना करने पर वह 8 ये 10 लड़के गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे हम लोग डर गये और 20 से 25 सवारियों को अपने प्राईवेट वाहन में बैठा कर ले कर चले गये। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। परिवहन विभाग के कर्मचारी बोले आरटीओ एआरटीओ करा रहे है डग्गामारी इस बारे में रोडवेज यूनियन के कर्मचारी नेता का कहना है कि सवारी बैठाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। इस मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी कई बार की गई है। एसपी ट्रैफिक से भी शिकायत की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारी नेता का कहना है कि 250 से अधिक अर्टिगा कर प्रतिदिन रोडवेज सेहदा और बवाली मोड़ से लखनऊ के लिए जाती है। इसके साथ ही 150 से अधिक बसें भी अलग-अलग रूट से होकर चल रही है। सारे अधिकारी कान में तेल डालकर बैठे हुए हैं। ऐसे में आरटीओ आरटीओ मिलकर यह डग्गामारी करा रहे हैं।

Aug 5, 2025 - 16:38
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow