प्रयाराज वाले दरोगा की नई रील:दूसरी मंजिल से दोनों बेटियों संग लगाई छलांग, लिखा-मां गंगा ने मुझे आशीर्वाद दिया

प्रयागराज में दरोगा की दो रील फिर सामने आई है। इसमें वो अपनी बेटियों के साथ छलांग लगाते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है-'ये प्रयागराज है'। दरअसल, इससे पहले 1 अगस्त को भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें पुलिस की वर्दी में थे। घर के अंदर पानी भर गया था। वो उसमें पुष्प अर्पित करते हैं। इसके बाद छत पर जाते हैं, फिर वहां से छलांग लगाते हैं। बैकग्राउंड में गाना बजता है। 'न मानो, तो मैं गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी'। वीडियो पोस्ट कर लिखा-'मां गंगा का आगमन हमारे घर पर हुआ। दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।' 3 रील देखिए लिखा-मेरे दरवाजे पर मां गंगा आईं 1 अगस्त को चंद्रदीप निषाद ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दरवाजे पर गंगा का पूजन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा-आज सुबह ड्यूटी पर निकलते समय मां गंगा का आगमन हमारे घर पर हुआ। अपने दरवाजे पर मां गंगा का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। कुछ घंटों बाद जैसे ही पानी उनके घर के अंदर तक घुसा, उन्होंने दूसरा वीडियो पोस्ट किया आज मां गंगा का पूरी तरह से मेरे घर में आगमन हो गया। मैंने अपने घर में आस्था की डुबकी लगाई। 'जय गंगा मैया' इस वीडियो में वह गले तक पानी में खड़े होकर श्रद्धा के साथ जल में डुबकी लगा रहे हैं। इसके बाद फिर तीसरा वीडियो आया, जिसमें सब दरोगा साहब अपने घर की बालकनी से छलांग लगाते दिखे। इस वीडियो के साथ उन्होंने चेतावनी भी लिखी-आज मां गंगा की गोद में... जय गंगा मैया। नोट-आपसे अनुरोध है कृपया इस तरह की चीजों को करने का प्रयास न करें, मैं भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक हूं। कौन हैं चंद्रदीप निषाद चंद्रदीप निषाद एक राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी हैं। प्रयागराज पुलिस में तैनात हैं और पहले हाईकोर्ट इलाहाबाद के जज की सुरक्षा में PSO रह चुके हैं। 2000 से 2002 तक वह STF (क्राइम ब्रांच) में रह चुके हैं। इसके बाद 2002 से 2007 तक महाधिवक्ता के सुरक्षा प्रभारी थे। इसके बाद उनकी तैनाती 2018 तक विजिलेंस, हाईकोर्ट इलाहाबाद में रही। 2018 के बाद से प्रयागराज पुलिस के साथ जुड़े हैं। तैराक से दरोगा तक की कहानी चंद्रदीप की प्रारंभिक शिक्षा RRIC कॉलेज, इलाहाबाद से हुई और स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई। फेसबुक पर दरोगा के 30,000 फॉलोअर चंद्रदीप निषाद सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर करीब 30,000 लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनके वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज आ रहे हैं। वह न सिर्फ रील बनाते हैं, बल्कि उनमें एक पेशेवर रचनात्मकता भी नजर आती है। कई वीडियो में वह वर्दी में नजर आते हैं, तो कुछ वीडियो पारिवारिक पलों को दर्शाते हैं। कभी बच्चों के साथ, कभी माता-पिता के साथ तो कभी ड्यूटी करते हुए भी उन्होंने रील्स की दुनिया को बखूबी अपनाया है।

Aug 5, 2025 - 16:39
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow