फर्जी एमबीबीएस रेडियोलॉजिस्ट गिरफ्तार:80 लाख में खरीदी थी डिग्री, मैनपुरी में ढाई साल से चला रहा था अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर

मैनपुरी में एक फर्जी एमबीबीएस रेडियोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुभाष चंद्र पिछले ढाई साल से कचहरी रोड पर राज अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहा था। जिलाधिकारी को मिली शिकायत के बाद जांच में पता चला कि सुभाष चंद्र की डिग्री फर्जी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह डिग्री मध्य प्रदेश से 80 लाख रुपए देकर खरीदी थी। उसने नोएडा के एक डॉक्टर को लगभग 20 किश्तों में यह राशि दी थी। सुभाष चंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह शामली के कुढाना का रहने वाला है। उसके फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर ही राज अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन हो गया था। जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि जिन विद्यालयों से उसने डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त किए थे। वहां उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। संचालक और फर्जी डॉक्टर के बीच कुछ अनबन हुई थी इसके बाद सीएमओ कार्यालय में तैनात नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। सीओ सिटी संतोष कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन बृजनंदन राजपूत कर रहा था, जबकि सुभाष चंद्र सेवा प्रदाता चिकित्सक के रूप में काम कर रहा था। दोनों ने मिलकर स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंककर लंबे समय तक अवैध रूप से यह सेंटर चलाया। वहीं सूत्रों से पता चला है कि संचालक और फर्जी डॉक्टर के बीच कुछ अनबन हुई थी। जिसके बाद संचालक ने डॉक्टर के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके बाद जांच हुई जिसमें फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया।

Aug 5, 2025 - 16:39
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow