कानपुर में पांडु नदी उफनाई:5 गांवों के लोग पलायन को मजबूर, 500 से ज्यादा घर प्रभावित

कानपुर में हुई बारिश से पांडु नदी उफना गई है। दो दिनों से पानी लोगों के घरों की तरफ बढ़ने लगा हैं। इससे गांववालों की चिंता भी बढ़ने लगी हैं। प्रधान ने भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। अंदेशा है कि 5 से 6 दिनों के अंदर ये पानी लोगों के घरों के अंदर पहुंचने लगेगा। खेतों के अंदर तक पानी आ गया है। इस बाढ़ से करीब 5 गांव के 500 घर प्रभावित होते हैं। दो दिन में बढ़ गया पानी मर्दनपुर के राहुल गुप्ता के घर की दीवारों में पानी छूने लगा हैं। राहुल का कहना है कि दो दिन के अंदर ये पानी यहां तक पहुंच गया हैं। अब धीरे-धीरे पानी गांवों के अंदर आने लगा है। फिलाहल अभी तो किसी के घर में पानी नहीं पहुंचा हैं, लेकिन जिस तेजी के साथ पानी बढ़ रहा है उससे तो लगता है कि 4 से 5 दिनों में पानी लोगों के घरों में आ जाएगा। अभी कहा जाना है इसके बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया है, न ही हम लोगों ने कुछ सोचा है। फिलहाल तो ये ही सोच रहे कि ज्यादा पानी न बढ़े तो ठीक हैं। नदी की सफाई न होने से पैदा हुआ संकट लोगों का आरोप है कि नदी की आज तक सफाई नहीं हुई हैं। नदी की खुदाई नहीं होने के कारण थोड़ी से बरसात के बाद पानी ऊपर आने लगता हैं। हर साल यहां पर बारिश में ग्रामीण को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। सक्षम यादव ने बताया कि बीते दो दिनों से पानी तेजी से बढ़ रहा है। अब सोच रहे कि जल्दी से सारा सामान उठाए और पहली मंजिल में शिफ्ट हो जाए, क्योंकि अभी तो किसी ने कोई और रास्ता नहीं बताया है। सक्षम ने कहा कि हर साल हम लोग इस मुसीबत का सामना करते हैं। घर के दरवाजे तक पानी आना आम बात है। कभी-कभी तो ये पानी गांव को पार करते हुए रोड तक पहुंच जाता हैं। 5 गांव के लोग होते हैं प्रभावित ग्राम पंचायत मर्दनपुर के प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि पांडु नदी में पानी बढ़ने के कारण मर्दनपुर, रायपुरवा, मेहरबान सिंह का पुरवा, बिहारीपुरवा, बनपुरवा के गांव डूब जाते हैं। यहां पर करीब 500 परिवार रहते हैं। इन गांवों में 2 हजार के ऊपर आबादी हैं। प्रशासन से लगातार बात हो रही हैं। अभी बनपुरवा की तरफ पानी आया है। वहां पर लोगों के खेत डूब गए हैं। ठहरने की कराई जाएगी व्यवस्था यशवंत सिंह ने कहा कि प्रशासन से बातचीत करके ग्रामीण के लिए गांव के कई स्कूल है, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था कराई जाएगी। किसी भी ग्रामीण को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हम लोग नदी पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। गांव के लोग भी संपर्क में है और प्रशासन के लोग भी संपर्क में है। यदि गांव के अंदर पानी पहुंचता है तो तत्काल प्रभाव से सारी व्यवस्थाएं होंगी।

Aug 5, 2025 - 16:39
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow