घट रहा बाढ़ का पानी, खतरे से नीचे आई गंगा:मिर्जापुर में विधायक मिश्रा ने बाढ़ प्रभावितों को बांटे राशन किट

मिर्जापुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। 7 अगस्त को सुबह 8:00 बजे गंगा का जलस्तर 77.290 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 77.724 मीटर से 43 सेंटीमीटर नीचे है। राहत की बात यह है कि जलस्तर में घटाव का रुझान जारी है। पिछले दो घंटों में कुल 9 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। इसकी औसत दर 4.500 सेमी प्रति घंटा रही है। मिर्जापुर में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर पर अंकित है। 2024 में अधिकतम जलस्तर 17 सितम्बर को 76.530 मीटर दर्ज हुआ था। अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर 09 सितम्बर 1978 को 80.34 मीटर रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कोन विकास खंड में राहत शिविर स्थापित किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर राशन किट वितरित किए। विधायक मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि संकट की इस घड़ी में हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन तत्पर है। किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दें ताकि समाधान हो सके।" प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ वाले क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा का छिड़काव और पशुओं के टीकाकरण की कार्रवाई की जा रही है। एमएलसी विनीत सिंह, भाजपा नेता मनोज जायसवाल तथा विहिप के पूर्व नेता मनोज श्रीवास्तव भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत कार्य में लगे हैं।

Aug 7, 2025 - 11:11
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow