झांसी में हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर फरार था; बदमाश ने पुलिस पर 3 फायर किए

झांसी में महिला प्रिंसिपल पर तमंचा तानने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि अहिरवार उर्फ घोड़ा को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। झांसी के सिमराहा जंगल में स्वाट टीम और सदर थाना पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन रवि ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वो घायल हो गया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, रवि अहिरवार पांच महीने पहले ही एनडीपीएस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद से वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। कुछ दिन पहले उसने दो महिलाओं की झोपड़ियों में आग लगा दी थी। आरोपी ने पुलिस पर 3 गोली चलाई 5 जुलाई 2025 को झांसी में खिरकपट्टी के प्राथमिक विद्यालय ​​​​​में​ तैनात प्रधानाध्यापिका भगवती सिंह बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी बीच रवि स्कूल परिसर में घुसा और अचानक भगवती सिंह का गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी ने उनके सीने पर तमंचा तान दिया और गालियां देते हुए धमकाने लगा। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि हमला करने वाला रवि अहिरवार ही था, जो कभी इसी स्कूल में पढ़ चुका है और भगवती सिंह उसी की शिक्षिका रह चुकी हैं। मुखबिर की सूचना पर जंगल में की घेराबंदी इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रवि एक बिना नंबर की बाइक से हंसारी से सिमराहा गांव की ओर जा रहा है। सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तख्कर और सदर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ जंगल में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख रवि ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दहशत में खाली हो गया था स्कूल भट्‌टागांव की रहने वाली प्रिंसिपल भगवती सिंह ने पुलिस को बताया था, "25 जुलाई की दोपहर करीब 1:15 बजे मैं कक्षा-1 के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी बीच एक नकाबपोश बदमाश स्कूल के बरामदे में आ आया। पूछताछ करने पर उसने गला दबाकर मारने की कोशिश की। मैं चीखते चिल्लाते हुए बड़ी मुश्किल से भागी तो सीने पर तमंचा लगा दिया। वो गाली गलौच कर धमकाने लगा। यह देखकर दहशत का माहौल हो गया। स्टाफ और बच्चे रोने लगे। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। दहशत में पूरा स्कूल खाली हो गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। उसी स्कूल में पढ़ा है आरोपी पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वारदात रवि अहिरवार ने की है। पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उस दिन उसने नशा किया था। स्कूल के अंदर गया तो मैडम धमकाते हुए बोली कि जल्दी बाहर निकलो। तब उनसे कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उनका गला दबा दिया और तमंचा तान दिया। रवि इसी स्कूल में पढ़ा है। भगवती सिंह ने भी रवि को पढ़ाया है। आरोपी पर दर्ज है 13 मुकदमे एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा- आरोपी रवि सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर हत्या, लूट समेत अन्य धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज है। उसे हत्या के केस में सजा भी हो चुकी है। एनडीपीएस (नशीला पदार्थ की तस्करी) में 5 माह पहले ही वो जेल से छूटकर आया है। बाहर आने के बाद वो फिर से वारदात करने लगा था। आरोपी सनकी है। पुलिस को मुखबिरी देने के शक में किसी पर भी तमंचा तान देता था। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में एनकाउंटर में मारा गया झारखंड का बदमाश: AK-47 से STF पर फायरिंग की, 4 लाख का इनामी था प्रयागराज में यूपी STF ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को ढेर कर दिया। आशीष रंजन पर 4 लाख रुपए का इनाम था। STF इंस्पेक्टर प्रयागराज जेपी राय ने बताया- वह एमपी के रास्ते शंकरगढ़ पहुंचा था। सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। शंकरगढ़ के शिवराज चौराहे पर घेराबंदी की गई। यहीं पर मुठभेड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर...

Aug 7, 2025 - 11:16
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow