कुरुक्षेत्र पुलिस ने पकड़े पंजाब के 2 ठग:नौकरी का झांसा दिया, मेडिकल-सिक्योरिटी के नाम पर हड़पे 52 लाख; पड़ोसी बना शिकार

कुरुक्षेत्र में पंजाब के ठगों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 52 लाख रुपए हड़प लिए। नौकरी से पहले आरोपियों ने सिक्योरिटी और मेडिकल के नाम पर पेमेंट अपने खाते में डलवाई थी। घटना फरवरी 2020 की है। करीब 5 साल बाद 2 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी चीताकलां और हरपाल सिंह निवासी सुलतान बीड़, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। अजराना कलां के रहने वाले खुशी राम के मुताबिक, उसका झांसा में स्किल डेवलपमेंट सेंटर था। पड़ोस में ही परमिंदर कुमार और बूटा राम कैंडिडेट प्लेसमेंट ऑफिस चलाते थे। दोनों ने उसको भरोसे में लेकर कैंडिडेट्स की प्लेसमेंट करवाने की बात कही। उनकी बातों में आकर आरोपी उसके जरिए से कई युवाओं से सिक्योरिटी और मेडिकल के नाम पर करीब 52 लाख रुपए अपने खातों में जमा करवाए गए। ना नौकरी लगवाई, ना लौटाए रुपए काफी समय बीतने के बाद आरोपियों ने किसी की नौकरी नहीं लगवाई। उसने पैसे मांग तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर उसने थाना झांसा में उनके खिलाफ फ्रॉड करने और जान से मार देने की FIR दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

Jun 2, 2025 - 03:15
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow