15-20 युवकों ने सेल्समैन को पीटा, सिर व छाती पर गंभीर चोटें

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना लाडोवाल के अधीन आने वाले बग्गा कलां स्थित शराब के ठेके पर रविवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब करीब 15-20 युवक लूट की नीयत से ठेके में घुस आए और वहां तैनात सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल की पहचान 33 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो मोनार्क वाइंस फर्म में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे आरोपी युवक ठेके पर पहुंचे और दुकान लूटने की कोशिश करने लगे। जैसे ही अनिल कुमार ने विरोध किया, आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अनिल के सिर, चेहरे और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल अनिल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ठेके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Aug 8, 2025 - 06:57
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow