कासगंज में दो युवकों ने की आत्महत्या की कोशिश:पारिवारिक विवाद में खाया जहर, अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर

कासगंज में बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पहला मामला हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव भटीकरा का है। यहां 28 वर्षीय यतेंद्र कुमार ने पिता राजेंद्र से हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। दूसरा मामला कासगंज के सहावर क्षेत्र के मोहल्ला मोरी का है। यहां 24 वर्षीय आमित ने पत्नी से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। दोनों युवकों को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए अलीगढ़ के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है।

Jun 5, 2025 - 05:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow