गंगा दशहरा पर पांचाल घाट की तैयारियां पूरी:मैनपुरी, फिरोजाबाद और इटावा से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर गंगा दशहरा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैनपुरी, फिरोजाबाद और इटावा सहित कई जिलों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई कदम उठाए हैं। पुलिस ने घाट पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था की है। थाना पुलिस ने दक्षिणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दक्षिणी घाट पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। एडीएम अरुण कुमार ने नाव से गंगा तट का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों तरफ के घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पैंटून पुल के पास चल रहे कार्यों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की निगरानी में ड्यूटी लगाने और गोताखोरों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

Jun 5, 2025 - 05:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow