प्रियंका बोलीं- मोदी दोस्त बनाते हैं, बदले में क्या मिला:टैरिफ मुद्दे पर PM जवाब दें; बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर भी सदन में हंगामा

संसद मानसून सत्र के 9वें दिन बिहार वोटर वेरिफिकेशन और अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा 3-3 बार स्थगित हुईं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसपर विपक्ष ने सदन और संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ पर जो कहा, उसे सबने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी हर जगह जाते हैं, दोस्त बनाते हैं और फिर हमें बदले में यही मिलता है। इसके पहले प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर बिहार मतदाताओं से जुड़े स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) पर विरोध प्रदर्शन किया। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ऑफिस में बैठक की। आगे की रणनीति पर चर्चा की। मानसून सत्र के 9वें दिन की 2 तस्वीरें... बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए.. संसद की कार्यवाही से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...

Aug 1, 2025 - 03:55
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow