राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा:15 अगस्त को बर्थ-डे मनाएगा, VIDEO जारी किया; यौन शोषण-मर्डर केस में सजा काट रहा

हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम मंगलवार सुबह ही सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। वह 14वीं बार पैरोल या फरलो लेकर बाहर आया है। सिरसा डेरा पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपना पहला वीडियो संदेश अपने अनुयायियों के लिए भेजा है। इसमें उसने कहा- आप लोग दर्शन करने आए, आप हर बार हमारी बात को मानते हैं तो आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जैसा आप लोगों को गाइड करेंगे, वैसी सेवा करनी है। आपको अपनी-अपनी जगह पर रहना है और जो सेवा कर रहे हैं, उसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। बता दें कि राम रहीम साध्वियों से रेप और हत्या के केस में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था, और सिरसा डेरे में ही रहा था। इस दौरान सिरसा डेरे में अपने अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया था। सूत्रों के अनुसार, इस बार डेरा प्रमुख अपना जन्मदिन मनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। हालांकि, उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। फिर भी वह वर्चुअली अपने अनुयाइयों को संबोधित कर सकता है। गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन पर लाखों की तादाद में पौधरोपण किया जाता है, जिसके चलते राम रहीम ने पैरोल के लिए अप्लाई किया था। उसकी 40 दिन की पैरोल इस साल की बची हुई थी। डेरा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया है कि राम रहीम को स्टेट की कंपीटेंट अथॉरिटी की ओर से कानून के दायरे में रहकर 40 दिन की पैरोल दी गई है। इस पैरोल के दौरान बाबा के सिरसा डेरे में ही दिन कटेंगे। लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेने पहुंचा 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 अगस्त को सुनारिया जेल से सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुआ। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रहीं। सिरसा डेरे में ही रहेगा राम रहीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 14 बार जेल से बाहर आ चुका है। राम रहीम को 40 दिन पैरोल मिली है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं गया, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। राम रहीम 2017 से जेल में है 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 13 बार बाहर आ चुका है। यह 14वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। क्या होती हैं पैरोल-फरलो, जिन पर राम रहीम बाहर आता है... ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें... गुरमीत राम रहीम जेल से 13वीं बार बाहर आया:21 दिन की फरलो मिली, हनीप्रीत लेने पहुंची; सिरसा डेरे में पहुंचकर वीडियो जारी किया हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिन की फरलो मिली है। इस दौरान राम रहीम पूरे 21 दिन सिरसा डेरे में ही रहेगा। पूरी खबर पढ़ें...

Aug 5, 2025 - 16:33
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow