'बीच ड्यूटी से लौटा तो पत्नी ने वेलकम केक कटवाया':लखनऊ में दोस्त बोली- मधु मर्चेंट नेवी ऑफिसर पति को राक्षस कहने लगी थी
'वह मर्चेंट नेवी में ऑफिसर होने के चलते हमेशा इगो में रहता था। शादी के कुछ ही दिन में मधु को मारना-पीटना उसकी आदत बन गई थी। कुछ ही दिन में मधु के दिल में इतनी नफरत भर दी कि मधु अपनी दोस्तों के बीच उसे राक्षस कहने लगी थी। उसने मधु को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उसी के तहत ड्यूटी छोड़कर आ गया था। आने पर मधु ने केक कटवाकर वेलकम किया था।' यह कहना है लखनऊ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर की आत्महत्या कर चुकी पत्नी मधु की दोस्त का। बीते 4 अगस्त को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मर्चेंट नेवी ऑफिसर अनुराग की पत्नी मधु सिंह ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पति अनुराग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मृतका मधु की दोस्त ने अपनी पहचान न उजागर करने की शर्त पर दैनिक भास्कर से बात की। उसने रिपोर्टर को जो भी बताया, उसे सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए... पहले बड़ी बहन प्रिया की बात शिप पर जाने की बात कहकर निकला था बड़ी बहन प्रिया ने बताया- 30 अप्रैल को अनुराग घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। मधु उसको छोड़ने भी गई थी। अनुराग ने छह महीने की कोस्टल ड्यूटी बताई थी। यानी वह इसके पहले नहीं आने वाला था। अचानक से अनुराग 22 जुलाई को लखनऊ आ गया, जबकि समय के हिसाब से अक्टूबर में आना था। अगर अनुराग शिप पर गया तो शिप चलने के बाद अचानक से वापस तो नहीं आएगी। अगर ये गया ही नहीं तो आखिर कहां रुका। साजिश से अनजान मधु ने वेलकम केक कटवाया अनुराग के लौटने पर मधु को उसकी साजिश का जरा भी पता नहीं था। वह तमाम प्रताड़ना झेलने के बाद भी अनुराग के आने से काफी खुश थी। उसे लगा कि शायद सब कुछ इतने समय में बदल गया। अनुराग का वेलकम करने के लिए 22 जुलाई को उससे केक भी कटवाया। उसका स्टेटस उसने सोशल मीडिया पर लगाया था। कुछ दिन तो अनुराग नार्मल रहा, लेकिन फिर मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी। अब दोस्त ने जो बताया, वह पढ़िए मधु जब रील शेयर करती तब हम उससे बात कर पाते मधु की एक दोस्त ने बताया- अनुराग उसको किसी से बात नहीं करने देता था। हम लोग भी तब बात करते थे, जब मधु कोई रील शेयर करती थी। इसका मतलब होता था कि अनुराग घर पर नहीं है। वो इतनी बुरी तरह पीटता था कि वो घबराई रहती थी। उसकी हरकतों की वजह से उसे राक्षस बुलाती थी। अनुराग की हरकत सुनकर मधु की पीड़ा समझ आती थी। मधु के पास नौकरी नहीं थी। इस वजह से वो और मजबूर थी। बस वो नौकरी का इंतजार कर रही थी। इसके बाद अनुराग से अलग हो जाती, लेकिन उसके पहले अनुराग ने हत्या कर दी। नौकरी छुड़वाई, ईएमआई भी देनी बंद की अनुराग ने शादी के बाद मधु की नौकरी छुड़वा दी। उसने अपने पैसे से कार खरीदी थी। जिसकी ईएमआई भी नहीं देता था। अपने म्यूचुअल फंड से किसी तरह लोन पूरा कर रही थी। अनुराग कहता था कि अगर कार की ईएमआई दूंगा तो तुम बाकी पैसे से अय्याशी करोगी। अगर वो नौकरी के लिए बोलती तो कहता कि जहां सिर्फ लड़कियां हो वहां पर करो। जब वो ऐसी जगह खोजकर अप्लाई करती तो लेस्बियन बताता। मधु पर इस कदर शिकंजा था कि 500-500 रुपए के सामान के लिए बुरी तरह पीटता था। होटल में लड़की के साथ रुकना भी प्लानिंग का हिस्सा अनुराग का अचानक से वापस लौटना उसकी प्लानिंग का हिस्सा था। इस दौरान वो अपनी महिला मित्र से भी मिला। जिसकी जानकारी होने पर मधु से झगड़ा हुआ। अनुराग लगातार अपनी हरकतों से मधु को परेशान कर रहा था। जो मधु को अंदर से कमजोर कर रही थी। छोटी-छोटी बात पर उसको बुरी तरह पीटने लगा। घटना की आखिरी रात भी अनुराग ने मधु को पीटा था। जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है। घटना वाली रात खुद शराब पी रहा था, मधु से गाड़ी चलवा रहा था बहन ने बताया- रविवार रात अनुराग और मधु कार से घूमने निकले थे। अनुराग कार में शराब पी रहा था। मधु से कार चलवा रहा था। दोनों अपार्टमेंट की तरफ जा रहे थे, तभी गड्डा आ गया। इसके चलते मधु ने गाड़ी घूमा दी। इसके बाद वह भड़क गया। कहने लगा- लड़कों को देखकर तुम्हारी गाड़ी घूम गई। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की। ये जानकारी मधु ने घर जा कर दी। हम लोग घर आने के लिए पूछे तो बोली- अभी रुक जाओ, सुबह आ जाना। अंतिम बात रात 12.30 बजे तक हुई। उसके बाद से अगले दिन तक बात नहीं हुई, फिर सीधे मौत की खबर मिली। अपार्टमेंट पहुंचे तो पता चला कि दोनों के बीच परिसर में काफी झगड़ा हुआ था। दहेज कम मिलने का देता था ताना बहन प्रिया ने बताया- अनुराग की शादी उसके चाचा-चाची ने करवाई थी। शादी के 15 दिन सब ठीक था, लेकिन फिर 15 लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू कर दी। 10 मार्च को प्लेट रखने की बात पर उसको इतना पीटा कि गहरे घाव हो गए। उसने रोते हुए फोन किया। कहा- आकर ले चलो, वरना अनुराग जान से मार देगा। पुलिस ने जांच के लिए परिवार को बुलाया पुलिस ने बुधवार को परिवार को जांच के लिए अपार्टमेंट बुलाया था। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। परिवार से अन्य साक्ष्य भी मांगे गए हैं। मामले में डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पिता फतेह बहादुर सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। ----------------------------- संबंधित खबरें पढ़िए... पत्नी को लेस्बियन कहने वाला मर्चेंट नेवी अफसर गिरफ्तार: लखनऊ में बहन बोलीं-साइको जैसा है, दहेज में 15 लाख रुपए मांगे 'मधु की शादी मेट्रोमोनियल साइट से तय हुई। पिता ने हैसियत के अनुसार काफी खर्च किया। उसका पति अनुराग शादी के बाद 15 लाख की डिमांड कर रहा था। मधु पर लेस्बियन होने का आरोप लगाता था। शराब पीने का दबाव बनाता था। साइको वाली हरकत करता था। ' यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी फंदे से लटकी:6 महीने पहले शादी हुई थी, पिता बोले- बेटी को मारकर टांगा गया लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने नौकर की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के पिता

What's Your Reaction?






