कंप्यूटर कोर्स की सिखलाई देकर 100 से अधिक बेटियों को बनाया आत्मनिर्भर
जालंधर| समाज सेवी संस्था यूथ वॉयस फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे के तहत उन्हें कंप्यूटर कोर्स सिखाकर आत्म निर्भर बना रही है। पहले बैच में 20 महिलाओं व लड़कियों को ट्रेनिंग दी थी। अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। सरकार द्वारा प्रमाणित कंप्यूटर सिखलाई विशेष रूप से लड़कियों व महिलाओं के लिए तैयार किया गया। 30 लड़कियों ने 3 महीने के बेसिक कंप्यूटर कोर्स के दूसरे बैच को सफलतापूर्वक पूरा किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि मूल दृष्टिकोण महिलाओं को सशक्त बनाना है। 100 से अधिक बेटियों को कंप्यूटर की शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्था के अध्यक्ष गगनदीप सिंह से +91 98150 78500 पर संपर्क किया जा सकता है। पहल के बारे में ... बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा दे रही संस्था । संस्था का फोकस... बेटियों को कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा दे रही फाउंडेशन, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें समाज सेवा संस्था की ओर से की जा रहीं अन्य सेवाएं- मेडिकल कैंप , शिक्षा, जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राशन, मेडिकल सुविधा व अन्य सेवा के प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?






