सड़क की तरफ दरवाजा बनाने पर हुआ विवाद:लखनऊ में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गर्भवती महिला समेत 6 लोग घायल
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान में दरवाजे की दिशा को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट चलने से 6 लोग घायल हुए। पश्चिम गांव निवासी दशरथ अपने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण करवा रहे थे। उन्होंने मकान का दरवाजा सड़क की तरफ बनाना शुरू किया। इस पर पड़ोसी पांचू ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पांचू, राजेश और लालाराम सहित कुछ अन्य लोगों ने हमला कर दिया। झड़प में दशरथ पक्ष के केशव, सहज राम, चांदनी और एक गर्भवती महिला संगीता सहित 6 लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी मौके पर पहुंचे। जहां विपक्षी मौके से भाग निकले।उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दशरथ ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान में दरवाजे की दिशा को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट चलने से 6 लोग घायल हुए। पश्चिम गांव निवासी दशरथ अपने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण करवा रहे थे।
उन्होंने मकान का दरवाजा सड़क की तरफ बनाना शुरू किया। इस पर पड़ोसी पांचू ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पांचू, राजेश और लालाराम सहित कुछ अन्य लोगों ने हमला कर दिया। झड़प में दशरथ पक्ष के केशव, सहज राम, चांदनी और एक गर्भवती महिला संगीता सहित 6 लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी मौके पर पहुंचे। जहां विपक्षी मौके से भाग निकले।उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दशरथ ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?






