श्मशान-कब्रिस्तान विवाद में नया मोड़:दफनाए गए शव को निकालने का दबाव, दोनों पक्षों ने देर रात किया आपसी समझौता

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। इस जमीन पर दो समुदायों के बीच श्मशान घाट और कब्रिस्तान का दावा है। मामला देवामऊ का है, जहां 27 मई को सड़क दुर्घटना में मृत रईस के परिवार ने उसका शव इसी विवादित जमीन पर दफनाया था। परिवार का कहना है कि उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों की सहमति से यह कार्य किया था। आरोप था कि शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस रईस के पिता सई, चाचा मटरू और चचेरे भाई आमिर को थाने ले गई। पुलिस ने उन पर शव को कब्र से निकालकर दूसरी जगह दफनाने का दबाव बनाया। परिवार को दो घंटे का समय दिया गया। हालांकि, परिवार के सहमत होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी शव निकालने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के अनुसार, हिंदू पक्ष का दावा है कि यह जमीन श्मशान घाट की है। वहीं मुस्लिम पक्ष आवास विकास की अनुमति का हवाला दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आवास विकास की ओर से इस जमीन पर श्मशान घाट और कब्रिस्तान दोनों का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को आवास विकास के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। वही, दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया हैं।

Jun 1, 2025 - 00:45
Jun 1, 2025 - 19:45
 0
श्मशान-कब्रिस्तान विवाद में नया मोड़:दफनाए गए शव को निकालने का दबाव, दोनों पक्षों ने देर रात किया आपसी समझौता

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। इस जमीन पर दो समुदायों के बीच श्मशान घाट और कब्रिस्तान का दावा है। मामला देवामऊ का है, जहां 27 मई को सड़क दुर्घटना में मृत रईस के परिवार ने उसका शव इसी विवादित जमीन पर दफनाया था। परिवार का कहना है कि उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों की सहमति से यह कार्य किया था। आरोप था कि शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस रईस के पिता सई, चाचा मटरू और चचेरे भाई आमिर को थाने ले गई। पुलिस ने उन पर शव को

 कब्र से निकालकर दूसरी जगह दफनाने का दबाव बनाया। परिवार को दो घंटे का समय दिया गया। हालांकि, परिवार के सहमत होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी शव निकालने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के अनुसार, हिंदू पक्ष का दावा है कि यह जमीन श्मशान घाट की है। वहीं मुस्लिम पक्ष आवास विकास की अनुमति का हवाला दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आवास विकास की ओर से इस जमीन पर श्मशान घाट और कब्रिस्तान दोनों का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को आवास विकास के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। वही, दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow