पान सिंह तोमर की नातिन ने इंजीनियर को पीटा:झांसी में 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ जड़े, स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे, हंगामा

बागी पान सिंह तोमर की नातिन सपना ने बुधवार को झांसी में जूनियर इंजीनियर (JE) की पिटाई कर दी। उसने JE को 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ जड़े । मारपीट होते देख सपना की मां मौके पर पहुंचीं और बेटी को पकड़कर घर के अंदर ले गईं। एसडीओ शिव कुमार कुशवाहा और कंपनी के कर्मी थाने पहुंचे। थाने में सपना तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बिजली विभाग की टीम मकान पर पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इसी को लेकर सपना और JE में विवाद हो गया। मामला बबीना थाना क्षेत्र का है। 2 फोटो देखिए... कंपनी के ठेकेदार के साथ JE पहुंचे थे पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग 3.40 बजे बिजली विभाग की टीम बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पहुंची थी। टीम में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के ठेकेदार के साथ बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वैभव रावत भी शामिल थे। टीम जब पान सिंह तोमर के बेटे शिवराम के घर पहुंची तो उनकी बेटी सपना तोमर ने पुराना मीटर हटाने से मना कर दिया। वह JE वैभव रावत से बहस करने लगी। सपना का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है। वहीं, JE ने उसे बताया, शासनादेश है। पुराना मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। सपना ने कहा- ऐसा कोई आदेश नहीं है, हम मीटर नहीं लगवाएंगे। जेई का फोन छीनकर सड़क पर फेंका, थप्पड़ मारे सपना ने आदेश दिखाने को कहा। JE का आरोप है कि जब वह अपने मोबाइल में आदेश दिखा रहे थे, तभी सपना ने उसका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया। फिर सपना ने उनका हाथ पकड़कर जमीन पर गिराने का प्रयास किया। जब वह नहीं गिरे तो उन पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। उनकी पीठ पर भी दो-तीन मुक्के मारे। इसी बीच उनकी मां शारदा तोमर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बेटी सपना को पकड़कर दूर किया और घर के अंदर ले गईं। टीम में शामिल एक कर्मी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जेई ने मारपीट होने की जानकारी अपने अफसरों को दी। एसडीओ शिव कुमार कुशवाहा और कंपनी के कर्मी थाने पहुंचे। यहां तहरीर देकर बबीना थाने में सपना तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसी राम पांडेय ने बताया कि पूरे मामले में सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जेई के संभलने से पहले 4 सेकेंड में जड़ दिए 7 थप्पड़ घटनास्थल पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मी ने बताया, हम लोग काम कर रहे थे, इसी दौरान महिला घर से निकली और JE से बहस करते हुए बोली, मैं पान सिंह तोमर की नातिन हूं। इसके बाद उसने जेई को पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने पर उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला ने जेई को 4 सेकेंड में 7 थप्पड़ मारे हैं। जिससे JE संभल ही नहीं सके। मारपीट होने के बाद बिजली कर्मियों ने सपना को फटकार लगाई। उन्होंने पिता शिवराम को बुलाने को कहा। मगर सपना ने पिता को नहीं बुलाया। इसके बाद टीम वहां से वापस हो गई। फिर थाने में तहरीर दी। खूनी संघर्ष से बचकर झांसी आ गए थे पान सिंह बेटे सेना में सूबेदार के पद तैनात एथलीट पान सिंह तोमर कुनबे में जमीनी विवाद के बाद बागी बन गए थे। लेकिन उनके एनकाउंटर के बाद भी गांव में उनकी रंजिश खत्म नहीं हुई। इसी के बाद पान सिंह तोमर के बेटे शिवराम सिंह गांव भिड़ौसा छोड़कर झांसी के बबीना आ गए थे। वह सेना में रिटायर्ड सूबेदार रहे। अब पान सिंह तोमर को जानिए 1 जनवरी 1932 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के भिदौसा गांव में पान सिंह तोमर का जन्म हुआ। 17 साल की उम्र में पान सिंह का फौज की राजपूताना राइफल्स में सिलेक्शन हो गया। साल 1949 से लेकर 1979 तक फौज में नौकरी की। फौज की नौकरी करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगा। साल 1950 से लेकर 1960 के बीच उसने 7 बार नेशनल स्टेपल चैम्पियनशिप जीती। एशियन गेम्स टोक्यो, जापान में भारत को रिप्रजेंट भी किया। अब पान सिंह आम सिपाही से सूबेदार बन चुके थे। पान सिंह और उसके चाचा की कुल मिलाकर ढाई बीघा जमीन थी। सवा बीघा पान सिंह की और सवा बीघा उसके चाचा की। चाचा ने पूरी ढाई बीघा जमीन गांव के दबंगों बाबू सिंह और जंडेल सिंह तोमर के पास गिरवी रख दी। इसी जमीन को लेकर पान सिंह का विवाद शुरू हुआ। बाबू सिंह ने उसकी मां और बेटे को मारा। इसके बाद पान सिंह ने बाबू तोमर को उसके घर में घुस कर गोली मार दी। फिर बाबू के भाई जंडेल सिंह, बाबू तोमर के रिश्तेदार लायक सिंह और हवलदार सिंह को भी गोली मार देता है। अक्टूबर, 1981 में पुलिस जानकारी मिली कि पान सिंह 18 लोगों के साथ फलां गांव में है। बिना देरी किए पुलिस अपने 118 जवानों के साथ उस गांव पहुंच जाती है। पान सिंह की गैंग को चारों तरफ से घेर लिया। करीब 9 घंटे की मुठभेड़ के बाद पान सिंह तोमर मारा गया। .................. ये खबर भी पढ़ें... इलॉन मस्क के पिता कुर्ता-पजामा में अयोध्या पहुंचे, हाथ जोड़कर नमस्कार किया; रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क अयोध्या पहुंच गए हैं। वह एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद हनुमानढ़ी जाएंगे। इरॉल मस्क दिल्ली से प्राइवेट जेट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

Jun 5, 2025 - 05:01
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow